खनन माफिया द्वारा हत्या के बाद CiA और हत्या आरोपियों में मुठभेड़

इस खबर को सुनें

खनन माफिया द्वारा नूह में Dsp को कुचलकर उसकी हत्या करने के बाद से हड़कम्प मच है।गृहमंत्री अनिल विज और  सीएम इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की बात कह चुके है। पुलिस के आला अधिकारी भी सख्त हो गए है इस घटना के बाद प्रदेश भर में हड़कम्प मचा हुआ है वही Dsp की हत्या के आरोपियों और Cia के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है ।पढ़े विस्तृत जानकारी

 

हरियाणा के नूंह जिले में तावडू DSP सुरेंद्र सिंह के कत्ल मामले में प्रदेश पुलिस तत्काल एक्शन में नजर आ रही है| जानकारी मिल रही है कि, CIA टीम और आरोपियों (खनन माफियाओं) में मुठभेड़ हो रही है| अब तक की खबर के मुताबिक, एक आरोपी को गोली लग गई है| बताया जाता है कि यह वही आरोपी है जिसने DSP सुरेंद्र सिंह की डंपर से कुचलकर हत्या की|

फिलहाल, गोली लगने के बाद आरोपी को घायल अवस्था में पकड़ लिया गया है और अस्पताल ले जाया जा रहा है|

बतादें कि, DSP सुरेंद्र सिंह के कत्ल के बाद (DSP Murder in Haryana) के बाद हरियाणा पुलिस और सरकार में खलबली मच गई है| हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज आरोपियों पर बड़े एक्शन का आदेश दे चुके हैं|

अवैध खनन रोकने गए थे DSP सुरेंद्र सिंह …

DSP सुरेंद्र सिंह की हत्या उन्हें डंपर से कुचलकर की गई| DSP सुरेंद्र सिंह अवैध खनन रोकने पहुंचे थे| इसी बीच खनन माफियाओं ने उनपर हमला कर दिया| एक खनन माफिया ने उनपर डम्पर चढ़ा दिया| जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई| बताया जाता है कि, डीएसपी सुरेंद्र सिंह को इसी साल रिटायर होना था| सुरेंद्र सिंह ने सोचा भी न होगा कि ड्यूटी से रिटायर होने से पहले वह जिंदगी से ही रिटायर हो जायेंगे और वो भी इस तरह से|

शहीद का दर्जा दिया जाएगा…

इधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने DSP सुरेंद्र सिंह के मत्यु पर दुःख जताया है| साथ ही ऐलान किया है कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाएगा तथा उनके परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे