देश की खातिर:वो झूले फांसी के फंदों पर,यह डोले नोटों पर!

इस खबर को सुनें

देश के लिए वह झूल गये फांसी के फंदो पर और इन्होंने चंद पैसों की खातिर आंतकवादीयों को …..

शाबाश खाकी: आंतकवादियों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले वाहनों को फर्जी आरसी देकर उनकी सहायता करने के आरोप में जिले की पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर (राकेश भारतीय) यमुना नगर पुलिस अपराधियों को नकेल डालने के लिए नित नए आयाम दर्ज कर रही है ताजा मामला आंतकवादीयों को सहायता देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी का है। यमुनानगर में चंद नोटों की खातिर देश और समाज के दुश्मन आंतकवादीयो की सहायता करने के आरोप में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा है।


देश की आजादी के लिए जहां अंसख्य वीर हंसते-हंसते फांसी के फंदों पर झूल गए वहीँ देश की एकता और अखंडता को खंड खंड करने पर तुली विदेशी ताकतों और उन द्वारा भेजे गए भाड़े के टट्टूओ का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अनेकों बहनों के भाई, अनेको के सुहाग,अनेको के लाल अपना सब कुछ बलिदान कर गए लेकिन देश के कुछ जयचंद आज भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पैसों की अंधी भूख तथा शोहरत का शॉर्टकट अपनाने के लिए कुछ युवकों ने ऐसा मार्ग अपनाया जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता हालांकि यह तो समय ही बताएगा कि उन पर लगे आरोप सही हैं या गलत या उन द्वारा बनाई गई फर्जी आरसी आंतकवादियों तक अनजाने में पहुंची या जानबूझकर लेकिन फिलहाल खाकी ने ऐसे लोगों को आंतकवादियो को फर्जी कागजात देकर मदद देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
पिछले दिनों करनाल में पकड़े गए आतंकवादियों ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया था वह फर्जी रजिस्ट्रेशन की गाड़ी थी। उसका फर्जी रजिस्ट्रेशन भी यमुनानगर के उसी फर्जी आरसी घोटाले का हिस्सा है। जिसमें एक हजार के लगभग रजिस्ट्रेशन किए गए थे। यमुनानगर के सीआईए ने नितिन शर्मा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नितिन शर्मा ने बताया कि उसने 70 गाड़ियों का फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाया था। नितिन शर्मा अंबाला के साहा का रहने वाला है। उसने दिल्ली के पवन नामक व्यक्ति से 13 गाड़ियां ली थी। उनमें से 7 गाड़ियां जम्मू के राम नारायण जलवा को दी थी। जलवा ने यह गाड़ियां आतंकवादियों को दी थी। जो पंजाब से हरियाणा के रास्ते गाड़ियों में हथियार रख कर कहीं ले जा रहे थे। जिन्हें करनाल पुलिस ने पकड़ा था। यमुनानगर के डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में रामनारायण जलवा को पकड़ा गया। जिसने पूछताछ में जानकारी दी थी। जिसके आधार पर नितिन को गिरफ्तार किया गया। वहां से करनाल पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाई जहां से यमुनानगर पुलिस भी उसे पुछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।
बहरहाल फर्जी आरसी के माध्यम से सरकार को करोड़ों का चूना लगने के साथ साथ देश की शांति के लिए खतरा बने आंतकवादियों के लिए फर्जी आरसी उपलब्ध करवा उनकी सहायता करने के आरोप में और कितनी गिरफ्तारियां और होती हैं यह देखने की बात है ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे