यमुनानगर में अवैध खनन में कितने पुष्पा

इस खबर को सुनें

 

https://youtu.be/GcR2AaXZFWw

यमुनानगर में वन संपदा अवैध खनन और नशे की दुनिया में कितने पुष्पा

यमुना नगर के एक पुष्पा की अवैध स्थलों पर चलेगा बुलडोजर

राकेश भारतीय/ यमुनानगर
यमुनानगर हिंदी फिल्म पुष्पा में भले ही एक ही पुष्पा हो लेकिन यमुनानगर के जंगलों को लीलने , अवैध खनन करने और नशे की दुनिया में अवैध नशे से युवाओं का कैरियर और जीवन बर्बाद करने वाले ना जाने कितने पुष्पा है लेकिन अब जिला प्रशासन इस बारे सख्त हो गया है और पुलिस ने नशे की दुनिया के एक पुष्पा की अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने के साथ-साथ उसके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने का फैसला किया है।

यमुनानगर में धड़ल्ले से शहर के पेड़ों की कटाई का मामला हो या अवैध खनन का या फिर नशे की दुनिया में नशा सौदागरों द्वारा युवाओं की रगों में नशे की डोज डालने का यह सब मामले जनता के सामने आते रहते हैं ।पुलिस भी अपराधियों पर नकेल डालने के लिए समय-समय पर अपनी कार्रवाई करती रहती है। पुलिस की कार्रवाई और सख्ती बढ़ने पर अपराधी तुम डाल डाल तो हम पात पात की कहावत को चरितार्थ करते अपने अपने क्षेत्रों में लगे यह पुष्पा अर्थात तस्कर अपने काम करने के तरीके और कार्यशैली को बदल कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक ते हैं जिससे पुलिस भी परेशान रहती है ऐसे अपराधियों पर नकेल डालने के लिए अब जिला पुलिस ने सख्ती बरतनी आरंभ कर दी है ।पुलिस ने एक नशा तस्कर की संपत्ति कुर्क करने के साथ-साथ उसके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने का फैसला किया है। डीएसपी आशीष चौधरी का कहना है कि इस नशा तस्कर के विरुद्ध शीघ्र ही बुलडोजर चलाया जाएगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे