भगवान परशुराम सेवा समिति ( रजि ) अम्बाला छावनी का मासिक हवन यज्ञ संपन्न

इस खबर को सुनें


अंबाला
हर महीने की भांति इस महीने के पहले रविवार को भगवान परशुराम सेवा समिति ( रजि ) अम्बाला छावनी के तत्वधान में हवन का आयोजन श्री गुरु विश्वकर्मा मंदिर रामबाग रोड अम्बाला कैन्ट में किया गया। सर्वप्रथम विनायक पूजन, नवग्रह पूजन, कलश पूजा किया गया। उसके बाद ब्रह्म गायत्री, रुद्र गायत्री, शिव गायत्री के अतिरिक्त श्री परशुराम गायत्री द्वारा हवन यज्ञ में आहुतियां डाली गई। इस शुभावसर पर समिति के प्रधान अतुल शर्मा ने सभी सदस्यों को ऋतुराज बसंत की शुभकामनाएं दी और इस दिन की विशेषता बताई। राजेश गोल्डी शर्मा एवम उनकी धर्म पत्नी सुषमा राजेश गोल्डी शर्मा ने मुख्य यजमान बनकर यज्ञ की शोभा बढ़ाई। इस शुभ अवसर पर उन्होंने कहा कि ऋतुराज बसंत के शुभ दिन ही हमारी शुष्मना नाड़ी जाग्रत होती है। समिति के वरिष्ठ सदस्य राजीव शर्मा ने कहा कि आगामी महीने के पहले रविवार को हमारे हवन के मुख्य यजमान सतीश शर्मा एवम उनकी धर्मपत्नी सुषमा देवी होंगे। प्रधान अतुल शर्मा ने कहा कि समिति के हर मासिक हवन में यजमान समिति के सदस्य परिवार सहित आएगे। अतुल शर्मा ने कहा कि समिति सभी सदस्यों से सलाह करके अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेगे। इस शुभ अवसर पर अतुल शर्मा, अशोक शर्मा, राजीव शर्मा, कीर्ति शर्मा, पुरोहित दीपलाल जयपुरी, कीर्ति शर्मा, बलदेव राज शर्मा,अनूप शर्मा, कमल कुमार, सुषमा शर्मा, सुमन शर्मा, सुनीता शर्मा और बहुत से वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे