अपने अधिकारों के लिए भटक रही अम्बाला छावनी की जनता:-ओंकार सिंह बड़े बड़े बयान देने वाले गृहमंत्री शायद सो रहे हैं

इस खबर को सुनें

अम्बाला

गृहमंत्री के अपने हल्के की जनता दुर्दशा को बयां करते हुए इनैलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहाकि अम्बाला छावनी की जनता अपने कानूनी अधिकारों के लिए भटक रही है और बड़े बड़े बयान देने वाले गृहमंत्री शायद सो रहे हैं। नियमित कॉलोनियों की रजिस्ट्रियों के लिए तहसीलदार व नायब तहसीलदार मनमानी कर रहे हैं। धारा 7A में स्पष्ट वर्णन है कि नियमित कॉलोनी पर यह धारा नही लगती फिर भी अम्बाला छावनी की जनता को परेशान किया जा रहा है। दूसरे हलकों में छापे मारकर खुद को गब्बर कहलाने का शोंक रखने वाले अनिल विज को अपने छेत्र की जनता की कोई परवाह नही है। तहसील में रजिस्ट्री ही नही हो रही तो क्या सब्जी बिकेगी। प्रॉपर्टी डीलरो को भूमाफिया कहने वालों को इस बार डीलर ही आइना दिखाएंगे। उन्होंने कहाकि डीलर भाइयो के उनके अधिकार संघर्ष करके दिलाए जाएंगे और जल्द ही हम अपने लक्ष्य में जीत मिलेगी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे