सिख बच्ची के बलात्कारियों को शीघ्र सरेआम फांसी हो:-ओंकार सिंह अल्पसंख्यको की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार

इस खबर को सुनें

अम्बाला

देश की राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा छेत्र में सिख बच्ची से सामूहिक बलात्कार व बर्बरता पूर्ण पिटाई करने के मुद्दे पर रोष व्यक्त करने के लिए अम्बाला छावनी सिख की संगत ने मीटिंग की जिसमे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भाजपा सरकार से सख्त कानून लाने और अल्पसंख्यको की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर ओंकार सिंह ने कहाकि मोजूदा सरकार जब से सत्ता में आई है, धार्मिक सद्भाव व माहौल खराब हुआ है। देश व प्रदेश के अनेक छेत्रो पर अल्पसंख्यक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भारत एक पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है जहां सभी धर्मों को समान आदर सम्मान प्राप्त है। भारत का कोई धर्म नही है बल्कि सभी धर्म भारत के है। धार्मिक सद्भाव कायम रखना और अल्पसंख्यको सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेवारी है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आवश्यक है कि सख्त कानून लागू हो और त्वरित न्याय व्यवस्था हो। पीड़ित पक्ष चाहे किसी भी धर्म से सम्बंधित हैं ऐसी घटनाएं सर्वथा निंदनीय है। अम्बाला छावनी का सिख समाज इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री से पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग करता है ताकि अल्पसंख्यको में असुरक्षा की भावना पैदा न हो और धार्मिक सद्भाव बना रहे। इस अवसर पर सुखप्रीत सिंह सेठी, तरनप्रीत सिंह,गुरप्रीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे