यमुनानगर में किसानों का प्रबल विरोध ,वापस भागे मेर

इस खबर को सुनें

खेल मंत्री संदीप सिंह को किसानों ने दिखाए काले झंडे

यमुनानगर कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होने आए थे संदीप सिंह

मेयर मदन चौहान को दिखाए काले झंडे ,मेयर हालात को देखते हुए वापिस जाने को हुए मजबूर

यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर ; प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होने आए तो उन्हें किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने पहले से ही संदीप सिंह का विरोध करने का ऐलान किया हुआ था। जिसके चलते जिला सचिवालय के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी। हाईवे पर रास्ता बंद किया गया था। लेकिन भारी संख्या में किसान जिला सचिवालय के नजदीक पहुंच गए। इस दौरान जैसे ही मंत्री की गाड़ियों का काफिला पहुंचा, किसानों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए। इसके बाद जैसे ही यमुनानगर के नगर निगम के मेयर मदन चौहान अपनी गाड़ी में सचिवालय जाने का प्रयास किया तो किसानों ने नारेबाजी कर के काले झंडे दिखाकर उनकी गाड़ी को वापस ले जाने को मजबूर कर दिया। किसान नेता सुभाष गुर्जर का कहना है कि जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक चाहे खेल मंत्री हो चाह मुख्यमंत्री हो ऐसे ही सब का विरोध किया जाएगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे