यमुनानगर के नेता जी के यहां से मिला कुबेर का खजाना

इस खबर को सुनें

इनेलो नेता अभय चौटाला के समधी और यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर  से मिला कुबेर  का खजाना ,ईडी की रेड में मिले विदेशी हथियार
5 करोड़ रुपये कैश, विदेशी हथियार… ED को INLD नेता दिलबाग सिंह के घर मिली अकूत सम्पति

 

 


इनैलो नेता पूर्व विधायक एवं खनन कारोबारी दिलबाग सिंह के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान ईडी को दिलबाग सिंह और उसके सहयोगी के घर से कुबेर का खजाना हाथ लगा है।

यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर (राकेश भारतीय ) ईडी द्वारा इनेलो नेता अभय  चौटाला के समधी और यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के यहाँ तलाशी अभियान के दौरान ईडी को करोड़ों रुपये सहित विदेशी शराब भी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार  दिलबाग सिंह और उसके सहयोगीयों के परिसर से 5 करोड़ रुपये केश बरामद हुआ।

 

जानकारी के अनुसार नोटों की गड्डीयो  के अलावा अवैध विदेशी निर्मित हथियार, 300 कारतूस 100 से अधिक शराब की बोतलें और भारत और विदेश में कई संपत्तियों सहित अन्य सामग्री बरामद की है।बता दें कि दिलबाग सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इडी  जांच कर रही है। ईडी ने कल अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह और कुछ अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की थी। बताया जाता है कि दिलबाग सिंह के घर से 4-5 किलोग्राम सोना भी बरामद हुआ है जांच के दौरान 4-5 किलोग्राम सोना और भारत और विदेशों में संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं।

 

ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की है।
बता दे कि बीते दिन यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में दोनों राजनेताओं विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह से संबंधित संस्थाओं के लगभग 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हरियाणा पुलिस द्वारा पट्टा समाप्ति अवधि और अदालत के आदेश के बाद भी यमुनानगर और आसपास के जिलों में अतीत में हुए बोल्डर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गई कई एफआईआर के बाद सामने आया है।

 

केंद्रीय एजेंसी ‘ई-रावण’ योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है। यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे रॉयल्टी और करों के संग्रह को आसान बनाने और खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए 2020 में हरियाणा सरकार द्वारा पेश किया गया था।

 

 

पूर्व विधायक दिलबाग सिंह उनके फ्रैंडस कॉलोनी स्थित आवास, महाराणा प्रताप चौक के नजदीक स्थित कार्यालय, फैजपुर क्षेत्र स्थित फार्म हाउस व सेक्टर-18 स्थित कोठी पर छापामारी की गई। मॉडल टाउन स्थित कारोबारी संजीव बिट्टा के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची थी। मॉडल टाउन स्थित इंद्रपाल उर्फ बब्बल के आवास पर भी टीम पहुंची। एक टीम सहारनपुर रोड स्थित गुरबाज सिंह की माझा ट्रांसपोर्ट पर भी पहुंची थी।
इससे पहले 11 जनवरी 2022 में भी दिलबाग सिंह व संजीव बिट्टा के घर पर इनकम टैक्स की रेड हो चुकी है। संजीव पूर्व विधायक के पार्टनर भी हैं। इनका प्लाईवुड फैक्ट्रियों सहित बड़ा कारोबार है। वहीं पूर्व विधायक दिलबाग सिंह का भी खनन व प्लाईवुड सहित अन्य कारोबार है। इसलिए ही संजीव गुप्ता के घर पर रेड हुई है। उनके आवास के गेट पर भी केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे।

दूसरी ओर इनैलो नेता दिलबाग सिंह का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके हालांकि उनके समर्थकों का कहना है कि ईडी की यह कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित है तथा उन का नेता ऐसा नहीं हो सकता कि वह अवैध विदेशी हथियार रखे। यमुना टाइम्स को इनैलो नेता दिलबाग सिंह अथवा प्रतिनिधि के पक्ष का इंतजार रहेगा।

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे