भाजपा की जीत पर नाचे मंत्री जी और कार्यकर्ता

इस खबर को सुनें
तीन राज्यों में मिले प्रचंड बहुमत सेढोलकी थापर नाचे कैबिनेट मंत्री व विधायक
यमुना टाइल्स ब्यूरो
यमुनानगर :3 दिसम्बर (राकेश भारतीय) तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा जीत का जश्न मना रही है।कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नेताओं और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ढोल की थाप पर नाच कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल  ने कहा की तीन राज्यों की जनता ने भाजपा को जो जनादेश दिया है हम उसका स्वागत करते है और जनता का आभार व्यक्त करते है।उन्होने कहा कि बेहद खुशी की बात है ।माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान ,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने बहुत बडी जीत हासिल की है। इसके लिए हमारे नेता और सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।उनके साथ साथ हरियाणा के वो सभी कार्यकर्ता भी बधाई के पात्र है जिन्होने इन राज्यो में जाकर पार्टी के लिए मेहनत की।हमारे शीर्ष नेतृत्व ने पहले ही कहा था कि हम तीनों राज्यो में चुनाव जीत रहे है।भारतीय जनता पार्टी ने दिखा दिया है कि वो केवल एक बार नही बार बार जितने वाली पार्टी है।इंडिया गठबंधन पर पूछे  गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जब यह गठबंधन बना था तो जनता ने उसी वक्त उसे नकार दिया था।उस गठबंधन का कोई आधार नही है।केवल एक बड़ी संख्या दिखाने के लिए और स्वार्थ पर टिका हुआ गठबंधन है।
जनता के हितों से उनका कोई सरोकार नही है।उन्होंने कहा कि हर जगह हमने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा ।हमने विकास किया और विकास के मुद्दे पर ही जनता ने हमे वोट दिए।बिना किसी पक्षपात के भाजपा विकास कार्य करवा रही है।
2047 तक  विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है।हरियाणा प्रदेश में 538 योजनाएं आन लाइन चल रही है।घर बैठे पेंशन बन रही है आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है।उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि कर्म करो।हम कर्म कर रहे है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि उसे यात्रा में उसे यात्रा का कोई विषय कोई उद्देश्य नहीं था पुरी यात्रा में केवल और केवल ड्रामेबाजी की गई। उसका जनता में कोई असर नहीं है सबको पता है कि वह नौटंकी है और इस प्रकार की नौटंकी को लोग पसंद नहीं करते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल उनके द्वारा किया गया लोग उसको पसंद नहीं करते लोगों को गुस्सा आता है सभी को मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। वही 2024 के लोकसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बहुत बड़े बहुमत से लोकसभा चुनाव हम जीतेंगे। वही ईएवीएम मशीन पर पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के नतीजे आए हैं ऐसी चर्चाएं सुबह से चल रही हैं कि कांग्रेस हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेगी। वही 15 दिसम्बर को शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्ष ने प्रदेश सरकार को घेरने  की तैयारी की है। इस सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से सत्र चलने से पहले इस प्रकार की बात की जाती है। लेकिन हर बार विधानसभा में प्रदेश सरकार ने जो भी सवाल सदन में रखे गए उन सभी का जवाब दिया है ।इस बार भी प्रदेश सरकार सभी सवालों का जवाब देगी।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्य्क्ष राजेश सपरा,मेयर मदन चौहान, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा,मालिक रोजी आनंद , महिला मोर्चा  जिला अध्य्क्ष प्रीति जौहर,मंडल अध्य्क्ष विपुल गर्ग,मंडल अध्य्क्ष विभोर  पाहुजा,प्रदेश प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल,देवेंद्र चावला,राम निवास गर्ग,मनोज गुप्ता,राजेश त्यागी ,पीयूष गोगियांन,कपिल मित्तल ,विपिन साहनी और जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग . आदि उपस्तिथ रहे।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे