यमुनानगर में नए कार्यकर्ताओं को भाजपा के साथ जोड़ने के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी में शामिल करवाने वाली हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रोजी मलिक आनंद ने हरियाणा दिवस के साथ-साथकरवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। रोजी मलिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा के लिए राजनीति में आई है और सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए अपने कार्य को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि पर्व किसी भी समाज ,प्रदेश एवं देश की संस्कृति को दर्शाते हैं।