अपनी मांगों को लेकर डीसी से मिले व्यापारी

इस खबर को सुनें
व्यापारियों ने डीसी से की भेंट अस्थाई पार्किंग बनाने की मांग उठाई
यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर ( राकेश भारतीय )उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल   जिला उपायुक्त, यमुनानगर से मिलाऔर चलiन वापस करने का मांग पत्र सौंपा। इसकी अतिरिक्त प्रतिनिधी मंडल ने अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की।
 उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता और महिला प्रभारी सुमन वाल्मीकि के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ जिला उपायुक्त यमुनानगर से मिला। मौके पर समाजसेवी व प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल और भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
व्यापारी नेता महेंद्र मित्तल ने जिला उपायुक्त यमुनानगर से  नगरनिगम की तानाशाही नीतियों के बारे में आपत्ति जताई। उन्होंने जिला उपायुक्त को बताया कि नगर निगम के अधिकारी अपने मुख्य कार्य न करके व्यापारियों के चालान काटने पर अधिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि आगे त्योहारी मौसम है। व्यापारियों को सहयोग किया जाए।
व्यापारियों के चालान वापिस करने की मांग की गई। महेन्द्र मित्तल ने त्योहारी मौसम के समय में बाजार में अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग भी की। जिससे बाजार में रौनक लोटे। पार्किंग ना होने से लोग ऑनलाइन पर चले जाते हैं और बाजारों में मंदी छाई रहती है। जिला उपायुक्त ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी व्यापारी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और नगरनिगम के अधिकारियों को आदेश दिया कि तुरंत अस्थाई पार्किंग के बारे में सर्वेक्षण कर अस्थाई पार्किंग बनाई जाए। जिससे बाजार में आने वाले आमजन को सुविधा रहे। और व्यापारियों का भी व्यापार सुगमता से हो सके। इस मौके पर दीपक सींधी ,यज्ञ, अभिषेक, रमेश, मोहित, बिल्ला, संदीप, चंद्र आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे