हरियाणा में आज रहेगा शौक ,मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द

इस खबर को सुनें

सांसद कटारिया के निधन पर हरियाणा में एक दिन का शोक

यमुनानगर :यमुनानगर अंबाला सांसद एवं पूर्व राज्य मंत्री सांसद रतनलाल कटारिया के निधन पर हरियाणा सरकार ने जहां आज के दिन को शोक दिवस घोषित किया है वही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं दूसरी ओर भाजपा ही नहीं अन्य दलों के नेता भी सांसद रतनलाल कटारिया के निधन पर दुख जता रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र चावला युवा नेता संदीप राणा, गिरीश पुरी और नगर पार्षद प्रीति जोहर ने गहरा दुख व्यक्त किया है वही जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी अर्जुन सिंह और पार्टी के जिला प्रेस प्रवक्ता ओपी लाठर ने भी अपना दुख जताते हुए कहा है कि सांसद रतनलाल कटारिया उन गिने-चुने नेताओं में से थे जो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का तो प्यार पाते ही हैं दूसरी पार्टी के लोग भी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। जजपा नेताओं ने कहा कि रतनलाल कटारिया साफ दिल के व्यक्ति थे तथा जो भी कहते थे वह मुंह पर कह देते थे तथा देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचने के बावजूद उन्होंने कभी ईमानदारी का साथ नहीं छोड़ा।
हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं समाजसेवी महेंद्र मित्तल नेवी सांसद रतनलाल कटारिया के दुख पर शोक प्रकट किया है। दूसरी ओर इनेलो ने भी सांसद रतनलाल कटारिया के निधन पर शोक जताया है तथा इनेलो नेता अंकुर गंभीर ने कहा कि सांसद रतनलाल कटारिया एक अच्छे व्यक्तित्व के मालिक थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे