यमुनानगर में एनआईए की रेड को लेकर यमुनानगर की पुलिस का बयान सामने आया है।
यमुनानगर पुलिस के प्रवक्ता चमकौर सिंह ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि यह हरियाणा पुलिस और एनआईए द्वारा किया गया एक ज्वाइंट ऑपरेशन है, जिसमें संदिग्ध स्थानों पर सर्च की जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े लोगों पर यमुनानगर पुलिस द्वारा पूर्व में भी कार्रवाई की गई है। इस सर्च अभियान में लोकल पुलिस हर संभव सहायता प्रदान करेगी। सर्च अभी जारी है, इस समय इससे अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती। इसके समाप्त होते ही एनआईए द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
2023-02-21