यमुनानगर में चली गोलियां एक की मौत

इस खबर को सुनें
जमीन के आपसी विवाद में दो मजदूरों पर चली गोलियां एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
यमुना टाइम्स पर सबसे पहले ब्रेकिंग के पश्चात अब खबर विस्तार से
यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर (राकेश भारतीय) यमुनानगर के गनौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में उस वक़्त  गोलियां चल गई ज़ब खेतो में मजदूर गन्ने कि छिलाई कर रहे थे कि कुछ लोग आये और आते हीं खेत में काम कर रहे लोंगो पर गोलियां बरसा दी जिसमे दो सगे भाइयो को गोलियां लगी, जिनमे से एक कि मौत हो गई व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, दोनों को यमुनानगर के सिविल अस्पताल में लाया गया, वंही पुलिस कार्यवाही में जुट चुकी है, मौके पर क्राइम ऑफ सीन कि टीम भी पहुँच चुकी है.
  1.  खेतों में काम कर रहे हाफिजपुर के रहने वाले दो मजदूर भाइयों पर उस समय गोलियां चल गई  ज़ब वह गन्ने कि छिलाई कर रहे थे कि कुछ लोगों ने उनके ऊपर गोलियां दाग दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिनको इलाज के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने  घायल व्यक्ति का उपचार शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची  और कार्यवाही में जुट गई। खेतों में काम कर रहे मजदूर ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चलाई गई जिसमें रामकरण काला विधायक कुरुक्षेत्र का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। मजदूरों का कहना है कि वह खेतों में काम कर रहे थे कि कुछ लोगों ने आकर वहां पर दंगा फसाद कर दिया और गोलियां चला दी जिस पर एक व्यक्ति की मौत हो गई व  दूसरा घायल हो गए बताया जा रहा है कि यह दोनों सगे भाई हैं।
 वहीं पर जांच अधिकारी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव गनौली में गोलियां चली हैं जिस पर वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर जाकर देखा कि एक व्यक्ति को गोली लगने पर उसकी मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको यमुनानगर के अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। जंहा पर घायल का उपचार चल रहा है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है, जल्द हीं आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे