यज्ञ से होते हैं सभी दोष दूर

इस खबर को सुनें

प्रभु एवं यज्ञ का कार्य समाज के दोषों को समाप्त करना है

जहां यज्ञ होता है वह धरा स्वर्ग के समान हो जाती है

यमुना टाइम्स ब्यूरो

यमुनानगर 1अक्टूबर (राकेश भारतीय )
ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 ब्रह्मचारी श्री अखिलानंद महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर अमादलपुर स्थित श्री सूर्य कुंड मंदिर द्वारा यमुनानगर के पेपर मिल ग्राउंड में करवाए जा रहे श्री लक्ष्मी गणेश महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा पर देश के कई राज्यों से आए धर्म प्रेमी शिरकत कर रहे हैं।सैकड़ों ब्राह्मण द्वारा किए जा रहे जा रहे महायज्ञ की यज्ञशाला की परिक्रमा करने यमुनानगर के अतिरिक्त प्रदेश एवं अन्य राज्यों के भी धर्म प्रेमी आ रहे हैं।

शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा का व्याख्यान करते हुए श्री त्रियंबकेश्वर जी महाराज ने बताया कि कथा परंपरा अनादिकाल से चल रही है, स्वयं पूर्णतम पुरुषोत्तम ही इस लीला को संपादित करते है।सतयुग में यज्ञ परंपरा प्रारम्भ हुई।कलिकाल की विषम परिस्थिति में सतयुगीय कर्म का परिणाम तो अपने आप मे ही दिव्य हुआ करता है।

 

बाल कृष्ण लाल की बाल्य लीलाओ को श्रवण कराकर समाज को मन्त्र मुग्ध किया।पूतना मोक्ष,नामकरण संस्कार,फल बेचने वाली पर प्रभु कैसे कृपा वर्षाई है।

कहते है कि प्रभु जब देते है तो छप्पर फाड़ कर देते है।

प्रभु की माया बड़ी विलक्षण है।इसको समझने के लिए साधना कि आवश्यकता है।साधना विना प्रभु समझ मे आने वाले नही है।

महाराज श्री ने बताया कि प्रभु ने पृथ्वी जल तेज वायु आकाश का संशोधन करके पुरे वातावरण को पवित्र करने का कार्य किया है।प्रभु व यज्ञ का कार्य समाज के दोष को समाप्त करना है।ओर समष्टि का कल्याण करना है।

यज्ञ में वेद मंत्रों की ध्वनि से समूचा वातावरण पवित्र हो रहा है। श्री ने ये भी बताया कि भारत वर्ष में यमुनानगर की ये पावन धरा आज स्वर्ग लोक से भी बढ़कर सुशोभित हो रही है क्योंकि ये कर्म सम्पूर्ण विश्व मे मात्र इस रूप में यही हो रहा है।

देश के प्रायः तीर्थो से पधारकर विद्वज्जन ,साधु संत विश्व कल्याण व हरियाणा की खुशहाली के लिए यज्ञ कर्म को संपादित कर रहे है।इस अवसर पर सतीश सैनी,संजीव गर्ग,सरदार सुरेंद्र सिंह,राजबीर सिंह,प्रवीण सिंह,कमल राणा,बंटी राणा आदि धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।

 

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे