यमुना नगर में 15 मई को आएंगे मुख्यमंत्री

इस खबर को सुनें

 

यमुना टाइम्स ब्यूरो

  1. यमुनानगर ( राकेश भारतीय) 15 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जगाधरी अनाज मंडी में बड़ी विशाल रैली को करेंगे संबोधित, मुख्यमंत्री करेंगे करोड़ों रुपयों की योजनाओं की घोषणा यह शब्द शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहे।
  2. भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन रैस्ट हाऊस छछरौली में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार में शिक्षा, वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश सपरा रहे, बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने की।
    बैठक में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 मई दिन इतवार, समय सुबह 9 बजे जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित विशाल रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे व जगाधरी विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपयो के विकास कार्यों की सौगात देंगें।
    शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगाई व कहा कि सभी आमजन ज्यादा से ज्यादा संख्या में 15 मई को जगाधरी अनाज मंडी में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विचारों को सुनें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाए, हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए हरियाणा प्रदेश में ई-अधिगम योजना के तहत 10 वीं व 12 वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को लगभग 3 लाख टैबलेट वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्राईवेट विद्यालयों की तरह हमारे विद्यार्थी भी नई तकनीक का लाभ उठाए। हमारे सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में बहुत प्रतिभा छुपी हुई है। इसलिए मैं समझता हूं कि प्रदेश सरकार बच्चों के हित में जो कार्य कर ही है वह न केवल बच्चों के हित में है बल्कि देश के हित में भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए टेबलेट और डेटा ऐसे टूल है जिनमें 21वीं सदी के कौशलों को ग्रहण करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले अधिकांश विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा के लिए कारगर साबित होगी, खासकर उन छात्रों के लिए जो स्मार्टफोन और टेबलेट जैसे उपकरणों को खरीदने में असमर्थ थे।
    भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता आज से ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 15 मई की प्रस्तावित रैली की तैयारियों में जुट जाएं, मुख्यमंत्री का जगाधरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी को अपना मूल मंत्र मानकर राष्ट्र सेवा में समर्पित भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव है, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी का संगठन बहुत अधिक मजबूत हुआ है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबको साथ लेकर चलने वाले मुख्यमंत्री है। मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने कहा कि मंडल छछरौली से हर बूथ से भाजपा कार्यकर्ता 15 मई को जगाधरी रैली में पहुंचेंगे जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होगी।
    इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, मंडल महामंत्री डॉ जगदीश धीमान, मंडल महामंत्री शिव कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामपाल नंबरदार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता वर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलेख चंद कश्यप, भाजपा नेता कालाराम सलेमपुर, शक्ति केंद्र प्रमुख गुलशन अरोड़ा, राजबीर मास्टर, सुधीर गर्ग ,रामजतन डमौली, गौरव गोयल, राजेश भारद्वाज, जंगशेर गनौली, कुलदीप राणा मांडखेड़ी, संजीव फेरूवाला, जयचंद महमूदपुर, राजकुमार तुगलपुर, जयकुमार जयरामपुर, दिनेश पराशर, रमेश चाहडोमैहमा सिंह सनखेड़ा, कृष्ण हडौली, रामपाल कोट, सौरण कश्यप, राकेश शेखूपुरा, बाबूराम, रामेश्वर दास, रमेश कुमार, इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे