BREAKING NEWS
YAMUNA NAGAR
यमुनानगर कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
भाजपा कार्यालय यमुना कमल में हुई प्रेस कांफ्रेंस।
प्रदेश सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में दी जानकारी।
यमुना नगर के मेयर मदन चौहान,जिला अध्यक्ष राजेश सपरा
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल साथ मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर प्रेस कांफ्रेंस में बोले
9 साल बेमिसाल, जनता खुशहाल।
पिछले 9 सालों में प्रदेश की दिशा और दशा बदली है।
आज जनता में विश्वास पैदा हुआ है।
प्रदेश में पोने 3 करोड़ लोगो की सरकार है।
पूरी जनता हमारा परिवार है।
बिना भेदभाव के रोजगार और बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास कार्य हो रहे है।
हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे के साथ काम किया।
हर अंतिम व्यक्ति के लिए काम किया।
आज किसी गरीब को किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नही है।
आज परिवार पहचान पत्र के माध्यम से कई योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है।
आज पेंशन लगवाने के लिए चक्कर नही काटने पड़ते।
किसानों के खाते में सीधे पेमेंट दी जा रही है।
कई नेशनल हाईवे बने, कई एक्स प्रेस हाईवे बन रहे है।
आज भाई भतीजावाद,पर्ची खर्ची कल्चर खत्म हो गया है।
प्रदेश में हर काम पारदर्शिता के साथ हो रहा है।
1200करोड़ की लागत से यमुना नगर जिले मेडिकल कॉलेज बन रहा है।
114करोड़ की लागत से सिविल अस्पताल बना।
आज यमुना नगर जिले की हर विधानसभा में आईटीआई और सरकारी कॉलेज है।
भाजपा सरकार ने विकास में नए आयाम स्थापित किए।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सार्थक किया।
100 किलो मीटर की नई पाइप लाइन बिछाई गई।
आज 2750 रुपए पेंशन दी जा रही है।
पर्यावरण की दृष्टि से प्राण वायु पेंशन योजना शुरू की।
75 साल से अधिक आयु के पेड़ो को सालाना 2750 रुपए पेंशन दी जा रही है।
5 लाख टैब स्कूली छात्रों को दिए गए।
हरियाणा देश में पहला ऐसा राज्य है जहां ऐसा किया गया।
सुपर 100 शुरू किया गया।
बुनियाद कार्यक्रम शुरू किया गया।
करोड़ो की लागत से स्कूलों के नए भवन निर्माण किया जा रहा है।
प्रत्येक घर में नल से जल दिया जा रहा है।
आज जनता में विश्वास है की बिना भेदभाव के हर काम किया जा रहा है।
हर विधानसभा में सड़को के लिए 25 करोड़ रुपए दिए गए।
विपक्ष बयानबाजी में कहेगा की विकास कार्य नही हो रहे है लेकिन धरातल में हर जगह बिना किसी भेदभाव के काम कर रहे है।
पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में जो भेदभाव हुआ जनता उसे भूली नही है।
2024 में केंद्र और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
पिछले 9 सालों में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।