सूर्य नमस्कार अभियान हरियाणा में यमुनानगर ने किए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

इस खबर को सुनें

सूर्य नमस्कार अभियान हरियाणा में यमुनानगर ने किए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

75 लाख सूर्यनमस्कार अभियान आयुष योग सहायक निभा रहे अहम भूमिका : DAO

जिले में योग सहायको द्वारा 150 से ज्यादा चल रहे सूर्यनमस्कार कैम्प: जिला आयुर्वेदिक अधिकरी

यमुना टाइम्स ब्यूरो
यमुनानगर (राकेश भारतीय) 75 लोक सुराज नमस्कार एक साथ करवाने के अभियान को लेकर हरियाणा में यमुनानगर में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं।


इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर विनोद पुंडीर ने बताया कि डॉक्टर साकेत कुमार महानिदेशक आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जयदीप आर्य के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 14 फरवरी तक एक माह के लिए 75 लाख सूर्यनमस्कार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद रोजाना 6 दिन 13 बार सूर्यनमस्कार करना है।
डॉक्टर विनोद पुंडीर ने बताया कि इस अभियान मे आयुष योग सहायक अहम भूमिका निभा रहे है। हमारे विभाग के द्वारा जिले में 150 से अधिक सूर्यनमस्कार कैम्प चल रहे है। व अभी तक कि रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में यमुनानगर जिले के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किये गए है जो कि हम सबके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो यमुनानगर इस अभियान में नम्बर एक पर रहेगा। सूर्यनमस्कार एक सम्पूर्ण आसान है जिसमे 12 आसन होते है यदि हम समय की व्यस्तता के चलते केवल सूर्यनमस्कार का अभ्यास रोजाना करते है तो हम स्वस्थ रह सकते है।


जिले में 75 लाख सूर्यनमस्कार का सामूहिक एक बड़ा प्रोग्राम रखा जाएगा। जिसका स्थान व समय निश्चित करके सभी को जानकारी दे दी जायेगी।
मोके पर उपस्थित मनोज योगी व आयुष योग सहायक दीपक बडोला, मोहन कम्बोज, देवेंद्र, रवि, पूजा, मधु, हरप्रीत, निशा, सोनिया, रिम्मी व अन्य मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे