आज है मकर संक्रांति, क्या आप जानते हैं क्यों मनाया जाता है यह पर्व

इस खबर को सुनें

­

यमुना टाइम्स ब्यूरो

यमुनानगर (राकेश भारतीय) आज देश भर में मकर संक्रांति का उत्सव धूमधाम एवं  हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन हर प्राणी को प्रातः स्नान आदि करने के उपरांत मंदिर में जाकर अपनी नेक कमाई में से कुछ ना कुछ आवश्य दान करना चाहिए। इस दिन नाश्ते में हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश में नाश्ते में हर घर में खिचड़ी बनाई जाती है तो बिहार बंगाल आदि अन्य राज्यों में दही -चुरा अर्थात दही के साथ पोहा खाया जाता है। देश के विभिन्न प्रांतो में मुख्य तौर पर आज के दिन बहुत ही हल्का नाश्ता किया जाता है।

बता दें कि मकर सक्रांति हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। यह दिन सूर्य की उत्तरायण यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। इसका महत्व इस प्रकार है:

1. सूर्य की उपासना: इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए प्रार्थना की जाती है।

2. ऋतु परिवर्तन: मकर संक्रांति से दिन लंबे और रातें छोटी होने लगती हैं।

3. दान-पुण्य: तिल, गुड़, अन्न, वस्त्र आदि का दान शुभ माना जाता है।

 


4. खुशहाली का पर्व: फसल कटाई का उत्सव है, जिसे विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है, जैसे पोंगल, लोहड़ी, बिहू आदि।

5. सामाजिक मेलजोल: लोग पतंग उड़ाते हैं, तिल-गुड़ खाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

 

यह पर्व ऊर्जा, उमंग और समृद्धि का प्रतीक है।

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे